मुफ्त PDF रीडैक्ट टूल के साथ अपने दस्तावेज़ों से संवेदनशील जानकारी को स्थायी रूप से हटाएं। साइनअप या डाउनलोड ज़रूरी नहीं। काम पूरा होने पर सर्वर पर कोई फाइल नहीं रहेगी।
अपने PDF से नाम, पते, वित्तीय डेटा या अन्य संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रूप से हटाकर अपनी निजता की रक्षा और नियमों का पालन करें। हमारा Redact PDF टूल गोपनीय सामग्री को स्थायी रूप से मिटाना आसान बनाता है ताकि उसे देखा, कॉपी या रिकवर न किया जा सके।
संवेदनशील जानकारी हटाने के बाद वो हमेशा के लिए खो जाती है। टूल यह पक्का करता है कि वह रिकवर न हो सके व आपके दस्तावेजों को अनधिकृत पहुंच या दुरुपयोग से बचाता है।
अपने दस्तावेज़ शेयर करने से पहले निजी या गोपनीय जानकारी को आसानी से छुपाएं। अनजाने में अपना डेटा दिखाने से बचें और उसे नियंत्रण में रखें।
TLS एन्क्रिप्शन, GDPR कंप्लायंस व ISO/IEC 27001 सर्टिफिकेशन फ़ाइलों की रक्षा करते हैं। ज़्यादा तसल्ली के लिए प्रोसेंसिंग के बाद सभी फ़ाइलें खुद हटा दी जाती हैं।

रीडैक्ट PDF से चुनिंदा टेक्स्ट या इमेज को स्थायी रूप से हटाना होता है ताकि उन्हें देखा या रिकवर न किया जा सके। यह सुनिश्चित करता है कि संवेदनशील जानकारी दस्तावेज़ से पूरी तरह हट जाए, न कि उसे छुपाया या कवर किया जाए।
नहीं। लागू व सेव करने के बाद रीडैक्ट स्थायी व अपरिवर्तनीय बन जाता है ज़रूरी सामग्री को अनजाने में हटाने से बचने के लिए सेव करने से पहले समीक्षा करें।
हाँ! PDF मुफ्त रीडैक्ट हो सकता है। फ्री यूज़र्स के लिए उपयोग की कुछ सीमाएं हैं, लेकिन यह आपको इसे आज़माने से नहीं रोकता। Pro पर अपग्रेड करने से आपको असीमित रीडैक्ट व 30+ PDF टूल तक एक्सेस मिलता है।
नहीं। टूल PDF फ़ाइल से सामग्री पूरी तरह से हटा देता है। वह उसे विजुअल रूप से नहीं छुपाता। यह सर्च या डेटा रिकवरी के छुपे तरीकों के ज़रिए एक्स्ट्रैक्शन रोकता है।
बिल्कुल। हम आपकी निजता के लिए TLS एन्क्रिप्शन करते हैं और प्रोसेसिंग के एक घंटे बाद फाइलें खुद हटा देते हैं। सारी प्रोसेसिंग सख़्त एक्सेस कंट्रोल वाले सुरक्षित सर्वर पर होती है।
PDF को तब रिडैक्ट करें, जब उसमें गोपनीय या संवेदनशील जानकारी हो जिसे शेयर नहीं किया जाना चाहिए, या ऐसा डेटा हो जो गोपनीयता कानून के तहत सुरक्षित हो। इसमें नाम, पते, मेडिकल या आपराधिक रिकॉर्ड, साथ ही फ़ोन नंबर, सोशल सिक्योरिटी नंबर, और बैंक विवरण शामिल हैं। फ़ाइल भेजने से पहले इमेज और छिपे हुए मेटाडेटा, जैसे फ़ोटो के पीछे की तारीख, समय, या डिवाइस, को भी हटाने की ज़रूरत पड़ सकती है।
जब इसे सही तरीके से किया जाता है, तो रिडैक्शन फ़ाइल से डेटा हटा देता है ताकि उसे वापस हासिल न किया जा सके। Smallpdf के साथ, इसे एन्क्रिप्टेड ट्रांसफर, शॉर्ट-टर्म स्टोरेज, और GDPR व ISO 27001 जैसे अनुपालन मानकों के साथ जोड़ा जाता है, ताकि आपको अतिरिक्त भरोसा मिल सके।
टेक्स्ट को ब्लर करना या ढक देना, असली रिडैक्शन नहीं है, क्योंकि टेक्स्ट अक्सर उस प्रभाव के नीचे बना रहता है। अगर आपका लक्ष्य सुरक्षा है, तो सिर्फ ब्लर करने के बजाय ऐसा रिडैक्शन फीचर इस्तेमाल करें जो सामग्री को हटा दे।
अगर रिडैक्शन सही तरीके से किया गया है और मूल डेटा हटा दिया गया है, तो रिडैक्ट की गई PDF में छिपी जानकारी दिखाई नहीं देनी चाहिए। कानूनी चुनौतियाँ आमतौर पर इस बात पर केंद्रित होती हैं कि सही हिस्सों को रिडैक्ट किया गया था या नहीं, न कि हटाई गई सामग्री को वापस पाने पर। इसलिए सावधानी से चयन करना और समीक्षा करना ज़रूरी है।